फैक्ट चेक: गोदी में न्यू बॉर्न बेबी लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर वायरल, हुआ बड़ा खुलासा

  • दीपिका पादुकोण की डिलीवरी का दावा
  • गोद में बच्चा लिए दीपिका की फोटो वायरल
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-28 10:04 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडियो पर कुछ वक्त पहले एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया था कि दीपिका मां बनने वाली हैं। इसमें यह भी बताया था कि उनकी डिलीवरी इसी साल सितंबर में होगी। इसी बीच दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक पोस्ट तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में दीपिका की फोटोज हैं, जिसमें उन्होंन अपने हाथ में न्यू बॉर्न बेबी को लिया हुआ है। फोटो देखने में ऐसा समझ आता है जैसे वह हॉस्पिटल में हैं। लोगों का दावा है कि दीपिका मां बन गई हैं। आपको बता दें कि, रिवर्स सर्च करने पर इस पोस्ट के पीछे की सच्चई सामने आई।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ये पोस्ट शेयर कर लिखा- खुशखबरी! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 7 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार बच्चे का जन्म हुआ कमेंट में वीडियो देखें! इस पोस्ट को लोग तेजी से री-शेयर कर रहे हैं। जिसमें लोगों ने इसी तरह का दावा किया है।

क्या है पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

जाहिर ही बात है कि अगर दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देतीं तो इसकी खबर सोशल मीडिया पर आ जाती। लेकिन इसको लेकर कोई भी खबर नहीं छपी है। इतना ही नहीं बल्कि अगर आप इस पोस्ट को गौर से देखेंगे तो ये तस्वीरें आपको एडिटेड लगेंगी। हमने इस तस्वीर को रिवर्स सर्च किया तो वायरल हो रही फोटो जैसी एक फोटो मिली। इसे ‘LMT online’ नामक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इस आर्टिकल में एक महिला की फोटो है जिसको दीपिका के चेहरे से बदल दिया गया है। यह आर्टिकल 2 जनवरी 2022 को छपा था। आर्टिकल में मिली जानकारी के मुताबिक, फोटो में दिख रही महिला का नाम Cindy Chavez है। ये फोटो टेक्सास के लारेडो शहर की है, और इस बच्चे का जन्म डॉक्टर्स हॉस्पिटल में हुआ था।

 वायरल हो रहे पोस्ट में जब दूसरी फोटो को ध्यान से देखा तो वो भी एडिटेड नजर आई। हमने इस तस्वीर को भी रिवर्स सर्च किया तो ‘Shafakaran’ नामक वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर एक आर्टिकल अपलोड किया हुआ था जिसके साथ वायरल पोस्ट जैरी ही तस्वीर लगाई हुई थी। इससे ये बात साफ होती है कि दीपिका का चेहरा एडिट कर के झूठा दावा किया जा रहा है।

 यह भी पढ़े -स्कूल गर्ल के साथ अश्लील हरकत करने का पोस्ट वायरल, जानें क्या है पोस्ट की सच्चाईएक्ट्रेस 

Tags:    

Similar News